सोमवार, 19 फ़रवरी 2024

कर्तव्य बुद्धि एवं तत्व चिंतन

 

दंडकारण्य में दो राक्षस रहते थे एक का नाम था आसाती दूसरे का नाम था वासाती | दोनों मिलकर कई संतों को  मिटा चुके   थे | आसाती संतों को बुलाकर लाता और वासाती खुद को भोजन के रूप में परोस देता | भोजन के बाद जब भी संत उन दोनों को भी भोजन कर लेने का आग्रह करते तो  आसाती अपने भाई  वासाती को पुकारने लगता | नतीजा यह होता कि वासाती संतों का उदर चीरते हुए बाहर निकल आता |   काफ़ी दिन तक यह सिलसिला निरंतर चलता रहा | संतों ने अगस्त मुनि से इस समस्या का हल निकालने के लिए कहा | अगस्त मुनि भी उसी तरह आसाती के निमंत्रण पर आए और भोजन करने के बाद आसाती से आग्रह करने लगे कि वो अपने भाई को खाने पर बुला ले; पर इस बार श्री मुनि उसके भाई को पूरी तरह पचा चुके थे | जाहिर सी बात है कि वासाती मुनि का पेट चीरकर बाहर निकलने में असमर्थ रहा | इसी विरह में आसाती भी समाप्त हो गया |   पढ़ने लिखने का फल यह भी नहीं होना चाहिए कि व्यक्ति समाज और व्यवस्था से ही दूर हो जाए | अपने दैनिक जीवन में आनेवाले कुछ काम तो उसे कर लेने के लिए तत्पर  भी रहनी चाहिए |

 

बंबई में रास्ते से गुजरने वाले एक बड़े व्यापारी के सफ़र करते समय की एक घटना हम याद कर सकते हैं | उनकी गाड़ी बीच रास्ते में अचानक खराब हो गई और एक पहिया बदलने की नौबत गई | गाड़ी का चालक कीमती वस्त्र पहने हुए था इसलिए उसने करीब के किसी कारीगर को बुलाने का प्रयत्न करने लगा | इतने में उस बड़े व्यापारी ने अपना कोर्ट जूते आदि उतारकर काम पर लगना ही मुनासिब समझा  ताकि थोड़ा समय बचाया जा सके | इस घटना को देखते हुए गाड़ी का चालक भी अपने वस्त्र की परवाह करते हुए काम में लगा और जल्द से जल्द उस काम को पूरा करने का प्रयास करते रहा |

 

सभा में पहुँचने में विलंब तो हुई पर ज़्यादा परेशानी से वो बच गये | अगर अपना अभिमान लिए व्यापारी और गाड़ी चालक कारीगर का इंतजार करते रहते तो शायद सभा में पहुँच ही नहीं पाते , पर उन्होंने समझदारी दिखाते हुए समय बचा लिया |  नीति परायणता का उदाहरण रामायण में भी जगह जगह पर मिलता है | रण में मेघनाद मारे जाने के बाद उसकी पत्नी सुलोचना रावण से आग्रह करने लगी कि उसे सती होने का मौका दिया जाय | ऐसा कहकर सुलोचना श्री रामजी के शिविर में जाने के लिए निकल पड़ी | सबने रोकने का प्रयास किया और रावण से कहा कि सुलोचना को शत्रु के शिविर में जाने से रोकें | रावण को उसे रोकने का कोई उचित कारण नहीं लग रहा था | सुलोचना को रोककर भी राम बदले की भावना से ग्रसित होकर काम कर सकता है, ऐसी शंका व्यक्त करने के बाद रावण ने कहा , "यह काम रावण का हो सकता है पर राम का नहीं | जिस शिविर में बालक ब्रह्मचारी होते हों उस शिविर में ऐसा काम हो ही नहीं सकता |"

 

कहने का तात्पर्य है कि रावण को भी यह ज्ञान हो गया था कि श्री राम और उनके साथी नीति परायण होकर युद्ध करते रहेंगे | उनके शिविर में किसी का भी  नीति भ्रष्ट होने की कोई संभावना ही नहीं है | नीति परायण होने का सीधा संबंध अगर ज्ञान आहरण से होता तो रावण को भी नीति परायण होना था, पर हक़ीकत में ऐसा हमें देखने के लिए नहीं मिलता | हर तरफ पढ़ने लिखने की ही ज़्यादा चर्चा होती है | पढ़ने लिखने की ओर लोगों का रुझान भी काफ़ी बढ़ा | इसी क्रम लोगों में कर्म प्रधानता की कमी देखी जा रही है |

 

शिक्षा सर्वेक्षण के काम से दलमा घाटी के आस पास बसे ग्रामीणों के बीच घूमते समय शिक्षा के प्रति ग्रामीणों का  आग्रह कम होने  का कारण पता लगाना था | घाटी में बसे एक गाँव के एक वरिष्ठ का कहना था कि विद्यालय जाने वाले बच्चे हल जोतना भूल जाते हैं, कुछ दिनों के बाद अन्य कोई काम करना भी नहीं चाहते | बेहतर होता यदि सबके सब विद्यालय बंद कर दिए जाते | इस विरोधाभाषी विचार से ओत प्रोत होने के बाद शोधकर्ता यह तलाश करने में जुट गये कि कुछ ऐसा सुधार करें जिससे उन ग्रामीणों का शिक्षण संस्थानों पर विश्वास बन सके | आज तक ऐसा कोई पहल हो ही नहीं पाया |

 

महात्मा और बाबा विनोबा के पास इसका काफ़ी व्यवस्थित हल था, जिसको आधार मानकर बच्चे कम से कम हल जोतना नहीं भूलते और लोहे के बैल से होनेवाली समस्या का भी निराकरण कर पाते | पर अपनी व्यवस्था आधुनिकता के चक्रवात  में फँस चुकी है | आए दिन कठिनाइयों का नया समीकरण सन्दर्भित हो रहा है |

 

 संस्कृति की जड़ें  

भारत में अँग्रेज़ी हुकूमत का एक लंबा दौड़ चला | नीति परायणता के चलते पृथ्वीराज चौहान पहले ही हार चुके थे | चारों ओर से भारत में दस्तक देने का द्वार खुल चुका था और एक के बाद एक लुटेरों की घुसपैठ चलती रही | उपद्रवियों के बीच आपसी लड़ाइयाँ भी चली | उन सबमें ज़्यादा कौशल्य रखने वाले अँग्रेज़ों को लगा क्यों भारतवर्ष को अँग्रेज़ी हुकूमत का अभिन्न अंग बना लिया जाय | इस काम में एक ही बाधा  रही थी और वो  था भारतीय मूल के लोगों में व्याप्त संस्कृति की मजबूत जड़ | उस मजबूत जड़ के कारण उन्हें पूर्णतः गुलाम नहीं बनाया जा सकता | उन दिनों बंबई प्रांत में एल्फ़ींसटोन नामक एक अंग्रेज अधिकारी राज करता था | उसने अपने राजा को वफ़ादारी दिखाते हुए यह वादा किया कि अगर भारतीय मूल के लोगों को  अँग्रेज़ी सिखा  दिए जाएँ और अँग्रेज़ी अदब क़ायदे का अभ्यास करा दिया जाय तो वो अपनी संस्कृति से अलग होकर  अँग्रेज़ी संस्कृति के आदि हो जाएँगे और उस परिस्थिति  में सुदूर लंदन से भी भारत पर लगाम कसा जा सकेगा | हक़ीकत तो यह ही है कि अपना देश आज भी गुलामी और वैचारिक दीनता  जैसी परिस्थिति का सामना कर रहा है | विविध विचारों में एकरूपता का सूत्र पिरोना सचमुच ही काफ़ी कठिन, और कभी कभी असंभव सा ही प्रतीत हो रहा है |

 

अँग्रेज़ों को यह भी लगने लग गया था कि जिस प्रकार से राष्ट्रीयता का ऊफान सन ४७ में व्याप्त हो रहा था उससे यह लगने लग गया था कि स्वतंत्र भारत  बड़ी तेज़ी से प्रगति करेगा | इस प्रगति की गति को कम करने का एक ही उपाय है: मानव संसाधन और नैसर्गिक संसाधनों के बीच बटवारा करा दिया जाय | इसी क्रम में हिन्दुस्तान, पाकिस्तान का जन्म हो गया | बँटवारे की लकीर को जान बूझकर डाली गई ताकि आस पास रहनेवाले समुदाय कभी कमर कसकर सीधा खड़ा भी हो सकें; मज़हबी अलगाव पहले से तो थे ही | विडंबना  ऐसी बढ़ी कि मज़हबी खींच तान लंबी अवधि से चलते चले रहे हैं | अँग्रेज़ों को अपनी  सफलता पर गर्व भी होता होगा | छोटी छोटी बातों के लिए लड़ जाने और मार मिटने की प्रस्तुति के बारे में सुनकर दुनिया के लोग इन दोनों मुल्कों की निंदा भी करते ही होंगे | अपना नुकसान होता हो और हमें समझ में आता हो यह काफ़ी चिंता का विषय है | इस परिस्थिति में नई  पीढ़ी के लोग समग्र विषयों पर पुनरावलोकन करना ज़रूर पसंद  करेंगे |

 

आधुनिक सभ्यता के साथ ताल मिलाकर चलने के लिए हम सबको एक ऐसी संस्कृति का आदि होना होगा जिसमें सभी मनुष्यों के अरमानों और हितों की रक्षा हो सके | कर्म प्रधानता के साथ साथ मूल तत्वों का भी संरक्षण हो सके | विज्ञान को आधार मानकर चलने वाले इस संस्कृति के रथ दो ही पहिए हो सकते हैं: शौर्य और धैर्य का पहिया | कहते हैं ऐसा ही रथ श्री रामजी को जंग भूमि में विजय दिलाया था | इंद्र का सम्मान करते हुए उन्होंने इंद्र के द्वारा भेजे गये रथ को भले ही रख लिए हों पर उनका यह हनुमान रूपी दिव्य रथ ही मुश्किल की घड़ी में काम आया | आधुनिकता का नशा इतना भी हो कि हम मानव मुल्यबोध पर आधारित संस्कृति से उखड़ जाएँ और शैवाल दल की भाँति जलाशय में तैरते रहें | वह तो नीरभिमानी रुद्र अवतार श्री बजरंग बली का ही प्रताप था जिसके कारण रावण को धराशायी होना पड़ा | उसका ज्ञान दस मस्ताकों के समान था (रूपक में उन्हें दसानन कहते थे) | इतने पर भी अहंकार और दंभ का बादल उस ज्ञान को ढक  दिया था| बजरंगी तो अपनी कुछ करामात मानते भी नहीं थे |

 

समाज का स्वरूप बड़ी तेज़ी से बदल रहा है | सूचना तंत्र का ही प्रतिफल है कि अपने पास काफ़ी जानकारियाँ चुकी, पर किस जानकारी का कहाँ उपयोग करना है इसे बताने वालों की कमी आज भी ख़टकती है | कभी रामायण के युग में जब अगस्त मुनि के आश्रम से आगे  का मार्ग श्री राम पता लगाने लगे तो मार्ग बताने वाले पचासों गये | उनमें से गिने चुने चार संतों को श्री अगस्त मुनि ने श्री राम के साथ भेजा और पंचबटी का मार्ग बताया गया | चार संत से अभिप्राय चार वेद का था और पंचबटी से पाँच इंद्रिय का अभिप्राय था | शरीर के साथ ज्ञान का उचित समन्वय होने के बाद ही व्यक्ति पूर्णता प्राप्ति के मार्ग पर कुशलता पूर्वक आगे  बढ़ सकेगा | किसी भी कार्य में उतरने के पहले साधु मत लेने की अपनी प्राचीन परंपरा है ; और भी विधान में ऐसी परंपरा सन्दर्भित होती है |

 

                एकबार अपने ही देश में  राष्ट्रपति को नींद आने की पीड़ा सता रही थी | प्रचलित इलाज से कोई काम नहीं हो रहा था | उन्होंने एक फकीर बाबा से परामर्श लेना उचित समझा | उनके चुने हुए सिपाही श्री राष्ट्रपति महोदय का संदेश लेकर फकीर बाबा के पास पहुँचे और कहे, "हमारे राष्ट्रपति जी ने आपको याद किया है, आप हमारे साथ उनसे मिलने के लिए चलिए |"

 

फकीर बाबा कुछ गिने चुने  मरीजों से मिलने के लिए बाहर निकलने की तैयारी कर रहे थे, "तुम्हारे सुलतान के दरबार में भला मुझ जैसे फकीर का क्या काम ! उन्हें जाकर कह दो मैं नहीं सकता | "

 

सिपाहीगण अपने ही साथ खड़े अपने मुखिया को कहने लगे, "अगर आपका आदेश हो तो .... |"

 

मुखिया वापस जाकर अपने राष्ट्रापापति को बताना मुनासिब समझा और उनके दिए आदेश के मुताबिक काम करने का निश्चय करते हुए वहाँ से वापस गये |

 

"फकीर बाबा को जाकर कह दो मैं ही उनसे मिलने आना चाहूँगा |", राष्ट्रपति महोदय इतना तो समझ ही गये कि सिपाहियों ने उस फकीर से ठीक से बात नहीं किया होगा |

 

"फकीर बाबा आज आप घर पर ही रहें, आपसे सुलतान मिलने के लिए रहे हैं | ", सिपाही गण कुछ नम्र होकर उस फकीर से निवेदन करने लगे |

 

फकीर भला कहाँ रुकने वाला था,  वो यथावत अपने नित्य काम से निकल गया | उसके पास और भी मरीजों से मिलने की योजना पहले से तय थी ; उस दिन भी मुलाकात नहीं हो पाई | तीसरे दिन राष्ट्रपति काफ़ी देर से आए और फकीर बाबा के डेरे पर इंतजार करने लगे | आख़िर बड़ी इंतजार के बाद मुलाकात हुई, " ऐसी क्या तकलीफ़ है आपको?"

 

"तकलीफ़ तो है , रात को नींद नहीं आती |"

 

"एक सुलतान को भला नींद कैसे सकती!" , फकीर बाबा स्पष्ट ही बोल गये |

 

"माने!"

 

"नींद इंसान को आती है , सुलतान को नहीं | बिस्तर पर जाने के पहले भूल जाया करो कि तुम किसी मुल्क का मुखिया हो तो सहज ही नींद जाएगी |"

 

"इतना भी सरल है!"

 

"इतना ही सरल है, करके देखो |"

 

हक़ीकत में ऐसा करने से सुलतान को नींद आने लगी | उस फकीर के चमत्कार से काफ़ी प्रभावित हुए |

 

आख़िर मन ही है जो व्यक्ति को कई तरह प्रभावित करते रहता है | मन अगर स्वाभिमान से ज़्यादा ग्रसित होने लगे तो समझना चाहिए परेशानी बढ़ी | अपने शंकर भगवान से जुड़ी एक कथा से हम उनके महायोगी होने का और पार्वती के तत्वज्ञानी होने का प्रमाण प्रत्यक्ष कर पाते हैं | सती के गुजर जाने के बाद आदि देव अक्सर ध्यान मग्न ही रहने लगे | महादेव को ध्यान से उठाने का जटिल काम श्री कामदेव को दिया गया ताकि अन्य देवताओं का कल्याण हो सके |

 

योगी, जटिल , आकाम मन, अमंगल वेश धारी, मातृहीन, गृहहीन , जटाधारी , क्षीण और दीन ऐसे ही अवगुणों के धनी हैं अपने महादेव | श्री नारद मुनि से परिचय पाकर पार्वती के माता पिता तो काफ़ी चिंतित हो उठे पर कुमारी का मन हर्षित हो उठा ! जिसे मुनि अवगुण गिना रहे थे वे सबके सब असल में उनके ईश्वर अभिमुखी होने का ही प्रमाण दे रहा था | शिव और पार्वती को मिलाने में श्री नारद मुनि ही अहम भूमिका निभा रहे थे | उन्होंने शंकर भगवान के मन में भी काम उत्पन्न करने का प्रयास किया ; और महादेव ही थे जिन्होंने काम को जलाने का निश्चय कर लिया | काफ़ी अनुनय करने के बाद वो मान तो गये पर उनको देखते ही पार्वती की माँ मैना के हाथ से आरती की थाल गिर गई | एक पार्वती ही थी जिसे महादेव से व्याह करने की ज़िद पड़ी थी | नियति को जो मंजूर था वो तो होना ही था ; अंततः दोनों एकरूप हुए | आदि शक्ति और जगन्माता जगदंबा की  ही एकरूपता थी जिसकी कल्पना देवगण किया करते थे | हम उस मिलनेवाले और मिलानेवाले दोनों के समझदारी और सूझबूझ की सराहना करते हैं जिन्होंने लोक हितार्थ कुछ निर्णय ले पाए थे | पार्वती की भी  समझदारी इस बात से आकलित  की जाएगी जिसके बल पर उन्होंने अवागुणों में गुणों को तलाश लिया | संवेदनशील होना दिव्य पुरुषों और देवत्व के गुणों से पुष्ट महाजनों की पहचान है | हज़रत मोहम्मद को एक माता ने कुछ फल भेंट में देने आई | मोहम्मद तुरंत खाने लगे और सबके सब फल अन्य किसी को दिए खा गये | उस माता को बहुत अच्छा लगा, संतोष मिला और वापस गई | आम तौर पर मोहम्मद बाँट कर ही खाया करते थे , पर इसबार किसी को एक भी फल देने का कारण उनसे पूछा गया | उनका कहना था कि फल मीठे नहीं थे, और इसका पता चलने पर उस माता को अच्छा नहीं लगता यही कारण है कि मोहम्मद ने फल के खट्टे होने की बात को छिपा  लिया ताकि उस माता को बुरा लगे | उनकी इस संवेदनशीलता और तत्परता के लिए सभी भक्त उनसे इस बात की सीख लेने लगे |

 

कभी कभी हक़ीकत जानकार भी बताना उचित नहीं होता |

 

 परम सत्यम धीमहि " ऐसा कहते हुए महर्षि वाल्मीकि श्री हरी का धाम, उनकी कृति और उनके धाम को भी सत्य माना गया ; उस परम सत्य के धनि योगी महात्मा  भी सत्य हैं और उनकी संगती को ही सत्संग माना गया।

 

आचार्य कहते हैं, "सत्यम जगत तत्वतः " जगत में  दार्शनिक लोग जिसे कभी कभी असत्य मान लेते हैं वह भी असल में सत्य ही है।  भ्रम स्थल में जो ज्यां का अधिस्थान होता है उसे भी आने भारतीय दर्शन में सत्य मन गया।  कोई अगर एक रज्जु को देखकर भ्रम वश सर्प कह दे उसे भी तत्वतः सत्य माना जाएगा, भले ही क्षणिक काल के लिए ही क्यों हो।  संसार में होने वाला सब ज्ञान ही यथार्थ ज्ञान है। भले ही किसी किसी स्थान काल और पात्रता के आधार पर   इस विषय को तर्क का विषय माना जाए , परन्तु धर्मार्थ मार्ग में तर्क की कोई प्रतिष्ठा है ही नहीं।  यही कारण है किहम सत्य को ही सभी सृष्टि और कर्म का आधार मान लें।

 

"वयं अमृतस्य पपुत्राः। " तत्वतः यह सत्य हो सकता है ार ज्ञान के अधिस्थान के आधार पर   व्यक्ति से व्यक्ति का अंतर तो प्रकृति   के गुणों के अधीन है और अभ्यास का भी विषय है।  व्यवहार और क्षमता कि दृष्टि से भिन्नता रहने ही वाली है।  श्री भागवत में वैष्णव धर्म को ही परम गति का मार्ग बताया गया।  परमात्मा को पाने का यह भी एक अन्यतम मार्ग है जिसके पथगामी होकर माया मोह से मुक्त होकर हम अपने ही दिव्य स्वरुप को देख पाते हैं।

 

 

कर्तव्य बुद्धि और तत्व चिंतन   

समाज में हम अपनी भूमिका तय करते समय ज्ञान और कौशल को ही आधार स्वरुप व्यवहार में लाते हैं और समाज में रिश्ते नाते बनाते रहते हैं।  एक धर्मार्थी को ऐसी कृति करते समय सिर्फ इतना धयान रखना होता है कि व्यक्ति सभी बंधनों से निर्लिप्त रहे और समय आने पर श्री हरी धाम कि यात्रा कर आये और माया रहित होकर संसार बंधन से मुक्त हो सके।  रघुनाथ जी का चरित्र भी एक तपस्वी राजा का चरित है। श्री भारत भी मिसाल कायम करते हुए निर्लित भाव से ही अयोध्या के नागरिकों को अपनी सेवा देते रहे।  इस निर्लिप्तता का एक फल यह मिलता है कि व्यक्ति बड़ी ही सरलता से संसार बंधन को छोड़ पाते यहीं और श्री हरी के चरण का आश्रय ले पाते हैं।

 

एक गुरु ही हैं जो अपने   भक्त को सरलता पूर्वक   बैकुंठ का सुख दे सकते हैं और व्यक्ति को देवत्व का दर्शन करने के क्रम में सहायक होते हैं।  "प्रयक्षति गुरु प्रीतो वैकुंठम योगी दुर्लभम। " ऐसा कहते हुए श्री सौनक जी गुरु महिमा का प्रतिपादन  करते हैं।  तन कि शुद्धि के लिए बहुत से साधन हैं , धन को शुद्ध करते के लिए दान आदि कर्म किये जाते हैं; चित्त शुद्धि के लिए ईष्ट चिंतन और उनके आराधना में लगे रहने को ही एकमेव मार्ग है।  मन के जरिये ही हमारा कर्मेन्द्रिय और ज्ञानेन्द्रिय नियंत्रित होते रहता है।  अतः मन को विषयों से अलग कर पाने से ही मन निर्मल और ईश्वर अनुरागी हो उठता है और हमें एक ऐसे दिव्य लोक कि अनुभूति होने लगती है जिसके आधार पर हम दिव्य स्वरुप वाले श्री हरी कि उपस्थिति और कर्तृत्व महसूस करने लगते हैं।

 

मन को एक प्रेत से तुलना किया गया है और इसी लिए मन को कर्म में लिप्त किये रहने कि बात कही गई।  ईष्ट चिताएक बार कर लिए और निरश्त हो गए यह वृत्ति कभी फङाई नहीं हो सकता।  चिंतन और मनन का सातत्य उतना ही जरूरी है जितना कि इस चिंतन शुद्धता का।

 

" एतस्मान परम किंचित मनः शुद्धिं  विद्यते।  "  ऐसा कहते हुए ऋषि बताते  हैं  सिर्फ ईश्वर चरित का गुणगान करने से मन कीशुद्धि पाई जा सकेगी।

 

संतों के जीवन में भी चिंता होती है पर उनकी चिंता का मूल कारण व्यक्तिगत सुख की कामना या फिर किसी लाभ -हानि का कोई विषय नहीं होता ; महात्मा सदा  लोक कल्याण को लेकर चिंतित हो जाते हैं और धर्म की रक्षा का मार्ग सुझाते रहते हैं।  यह स्वभाव ही एक संत का सहजात वृत्ति है।   पाखण्ड   धर्माचरण का स्वरुप बताते हुए संत जन  कहा करते हैं कि जब किसी धर्माचरण को सिर्फ दिखावे के लिए किया जाता हो तो उसे लोक प्रीत्यर्थ किया जाने वाला धर्माचरण नहीं मान सकते।  आधुनिक समाज में ऐसे पाखण्ड से ग्रसित धर्माचरण का वर्चस्व चारों और दिख रहा है।

 

भगवत विरोधी और भागवत विरोधी कृत कर्मों से हमें दूर ही रहना चाहिए।  अगर हम भगवत भक्तों कि आलोचना करने लगें तो भी धर्माचरण को कलंक लग जाता है।  आधुनिक स्त्थिति में ज्ञान और वैराग्य कि स्थिति जर्जर हो चुकी और लोगों का मन भी इन विधाओं से हैट चूका है।  भक्ति ये दो पुत्र, ज्ञान और वैराग्य, मानो आज कि स्थिति में अचेत पड़े हैं और कोई भी समाधान दे पाने के लिए असमर्थ पाए जा रहे हैं। उनकी अचेत अवस्था के कारण ही हमें उनके धर्मार्थ सेवा का फल मिल नहीं आता।  क्षणिक अवधि के लिए व्यक्ति के मन में श्मशान वैराग्य भी आता है।  श्मशान से बाहर   आते   ही उनका वो वैराग्य समाप्त हो जाता है।

 

"सत्कर्म सूचकों नूनं ज्ञान यज्ञो स्मृतो बुधैः  | "

 

इस ज्ञान यजन के आधार पर ही सत्कर्म कि गति प्रबल   होती है और लोग समाधान पाने के लिए प्रयत्नशील हो जाते हैं।  उस कर्म को ज्ञानाग्नि दग्ध होना चाहिए।  तत्व चिंतन से ही देवत्व प्राप्ति कि लालसा उत्पन्न होती है और उसे के प्रीत्यर्थ लोग सत्कर्म में पुनः पुनः लिप्त होने का प्रयास करते हैं।

 

वेदांत के आलोक में परिमित रूपक के निमित्त से उपनिषद् को लिपिबद्ध किया गया।  उस उपनिषद् से चुने हुए सीख को संकलित करते हुए महर्षि विद व्यास ने श्री मद्भगवद्गीता का प्रतिपादन   किया।  इस गीता में सांख्य, योग और वेद का समुचित समन्वय हो सका।

 

हर शाश्त्र में सत्कर्म कि महत्ता का विवरण दर्ज है। आत्म स्वरुप , सच्चिदानंद और विशुद्ध चैतन्य स्वरुप कि अनुभूति आने कि स्थिति को ही शास्त्र में ज्ञान योग कहा गया।  ज्ञान योग के अभ्यासी क्रमशः सृष्टि के रहस्य का उदघाटन करते हुए क्रमशः अपने लिए और अपने समुदाय के लिए मुक्ति का मार्ग प्रशस्त   कर लेते   हैं।  ज्ञान योग के अभ्यासी जनों को इस बात का ज्ञान हो जाता है कि संसार में सभी वास्तु, सभी रिश्ते नाते और सभी सम्पदा अनित्य हैं ; उन अनित्य वस्तुओं से योगियों का ध्यान हैट जाता है और उन्हें सृष्टि के रहस्य को समझने में सहायता मिलती है।  इसी क्रम में आत्मा के अविनश्वरत्व का भी ज्ञान हो जाता है।  उसी अविनश्वर आत्मा और उसका आधार स्वरुप परमात्मा पर मन टिकने लगता है।  इस पर्याय में व्यक्ति जीवात्मा और परमात्मा के सही स्वरुप को भी समझ पाटा है।  ऊर्जा संकर्षण के क्रम में जीवात्मा को परमात्मा के अंश रूप में भी प्रतिभासित होता हुआ दिखेगा।  हम उस जीवात्मा और परमात्मा के एकीकृत स्वरुप के बबरे में भी अपनी समझ बना सकेंगे।  यह एक सहजात वृत्ति है जिसके बा पर ज्ञान योगी के मन से हिंसा, द्वेष, क्रोध आदि अवगुण अपने आप ही हैट जाता है और उनका मन संतोषी होने के साथ साथ ईश्वर अनुरक्त भी होने लगता है।

 

चार प्रचलित ब्रह्म वाक्य निम्न रूप से हैं:

 

1.    अयमात्मा

2.    सर्वं खल्विदं ब्रह्म

3.    तत्वमसि

4.    अहम् ब्रह्मास्मि

गुरु मुख से इन ब्रह्म वाक्यों का श्रवण, मानना और चिंतन का विषय ही ज्ञानाग्नि दग्ध ब्रह्म जिज्ञासा का विषय है।

 

 

----- द्वारा : चन्दन सुकुमार सेनगुप्ता

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ओ दुनिया के रखवाले .....

 भगवान, भगवान ... भगवान ओ दुनिया के रखवाले, सुन दर्द भरे मेरे नाले सुन दर्द भरे मेरे नाले आश निराश के दो रंगों से,  दुनिया तूने सजाई नय्या स...